🌹🌹🕉🌞🕉🌞🌹🌹 अगर आपसे पुछा जाए कि आप से A B C D आता है, तो आप कहेंगे हां, इसका क्या मतलब है आप शिक्षित हैं या साक्षर? शिक्षित होना और साक्षर होना दोनों में अन्तर होता है। साक्षरता का मतलब होता है कि आप पढ़ लिख सकते हैं. शिक्षा का मतलब होता है कि आप पढ़ लिख सकते हैं और इस शिक्षा का उपयोग आप अपने फायदे के लिए भी कर सकते हैं। अगर आप पढना लिखना जानते हैं, लेकिन ये नहीं समझे कि कैसे उपयोग करें, कैसे इसका उपयोग कर जीवन में आगे बढें तो आपके साक्षर होने का क्या फायदा। साक्षर होना बस काफी नहीं हैं, आपको शिक्षित होना चाहिए। आजकल हर देश में वहां के नागरिक को साक्षर बनाने की बात पर जोर दिया जा रहा है. लेकिन देश को आगे बढ़ाने के लिए नागरिक को साक्षर होने के साथ-साथ शिक्षित होना भी जरूरी हैं। देश को ऐसे समूह की जरूरत नहीं हैं, जो सिर्फ पढा लिखा हो, जबकि देश को ऐसे लोग चाहिए जो शिक्षा के बल पर जीवन में आगे बढ़े. आजकल पढा लिखा तो रोबोट भी होता हैं, तो इसका क्या मतलब वो शिक्षित हैं? रोबोट अपनी पढ़ाई का उपयोग खुद नहीं कर सकता,जितना उससे बोला जायेगा वह उतना ही करेगा। हमे रोबोट नहीं बनना हैं।
🌹🌹सायद आप लोगों को हमारी बात समझ में आ गई होगी। इस छोटी सी प्रेरणादाई बात से मैं क्या कहना चाहता हूं। अतः आई हम सब लोग संकल्प लें कि हम लोग साक्षर नहीं शिक्षित बनेंगे और स्वयं शिक्षित होकर और लोगों को शिक्षित करने का प्रयास करेंगे। जिससे हमारे राष्ट्र का विकास सही ढंग से हो सके। राष्ट्र के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति का योगदान बहुत जरूरी हैं।
🙏
🌹🕉🕉🌹