आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है। आमों की प्रजाति को मेंगीफेरा कहा जाता है। फिलीपींस में इसे राष्ट्रीय फल माना जाता है। बांग्लादेश में इसके पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ का दर्जा प्राप्त है।
आम का नाम आम और मैंगो कैसे पड़ा?
संस्कृत भाषा में इसे आम्रः कहा जाता है। इसी से हिन्दी, मराठी, बंगाली, मैथिली आदि भाषाओं में इसका नाम "आम" पड़ गया। मलयालम में इसका नाम मान्न है। 1490 के अंत में पुर्तगाली लोग केरल से मसालों के साथ आम और इसका नाम भी ले गए। वे लोग इसे मांगा बोलते थे। मांगा से अंग्रेजी में मैंगो हो गया। आमों की अलग-अलग भारतीय प्रजातियों जैसे लंगड़ा, दशहरी, अल्फांसो, चौसा जैसे कई आम हैं जिनके नामकरण के पीछे दिलचस्प वजह हैं।