एक तू जो मिला, सारी दुनिया मिली
खिला जो मेरा दिल सारी बगिया खिली
तू सूरज मैं सूरजमुखी हूँ पिया
ना देखूँ तुझे तो खिले ना जिया
तेरे रंग मैं रंगी मेरे दिल की कली
खिला जो ...
अनोखा हैं बंधन ये कँगन साजन
बिना डोर के बंध गया मेरा मन
तू जिधर ले चल मैं उधर ही चली
खिला जो ...
कभी जो ना बिछड़े वो साथी हूँ मैं
तू मेरा दिया तेरा बाती हूँ मैं
बुझाया बुझी जलाया जली
खिला जो ...
एक तू ना मिला ...
▶️ DTube
▶️ IPFS