रूस में चल रहे वर्ल्ड कप 2018 में ग्रुप 16 में पहुंचने वाली तकरीबन सभी टीमों के बारे में ये तय हो चुका है कि कौन सी टीम अगले दौर में जा सकती है. इन मैचों को लेकर जहां टीमें शानदार प्रदर्शन तो कर ही रहीं हैं तो वहीं में फैंस का भी उत्साह देखने लायक हैं. लेकिन इस दौरान वर्ल्ड कप के दौरान लाइव रिपोर्टिंग कर रही महिला रिपोर्टर के साथ कुछ ऐसा हुआ जो काफी शर्मनाक है. एक जर्मन टीवी चैनल के लिए वर्ल्ड कप के मैचों की रिपोर्टिंग कर रहीं महिला रिपोर्टर जूलिएथ गोंजालेज थेरन के साथ लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक शख्स ने बदसलूकी की. जूलिएथ कैमरे पर लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं कि अचानक एक अजनबी शख्स आया और उनके गाल पर जबरन किस करते हुए छेड़छाड़ की और वहां से निकल गया
रिपोर्टर ने इस घटना के बाद कोई रिएक्शन नहीं दिया और नॉर्मल होकर अपनी रिपोर्ट पूरी की. लेकिन जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो लोग भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे. DW स्पोर्ट्स के लिए काम कर रही रिपोर्टर ने इस घटना का वीडियो जहां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया तो वहीं DW स्पोर्ट्स ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर इस घटना की निंदा की और लिखा की यौन उत्पीड़न को पूरी तरह से रोका जाना चाहिए चाहे वो फुटबॉल हो या कुछ और.