केरल इस वक्त अपने बेहद बुरे दौर से गुज़र रहा है. बाढ़ के कारण राज्य के लाखों लोगों को अपना आशियाना छोड़कर राहत शिविरों में रहना पड़ रहा है. दुख की बात यह है कि अब तक इस विनाशकारी बाढ़ में 400 लोगों की जान जा चुकी है. इस बेहद मुश्किल वक्त में अब केरल को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए देश और दुनिया से कई लोगों और संगठनों ने मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है.
Posted from my blog with SteemPress : http://timtim.ml/?p=8857