जानिए बथुआ खाने के अद्भुत लाभ| Bathua Khane ke Fayde ya Labh
बथुआ हरा साग है और यह नाइट्रोजन युक्त मिट्टी में फलता फूलता है| बहुत लंबे समय से बथुए का उपयोग किया जाता है कई बीमारियों को दूर करने के लिए|
बथुआ सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है| भारत में खासकर बथुआ हर घर में खाया जाता है| लोग इसका सेवन कई तरह से करते हैं कुछ लोग इसका साग बनाकर खाते हैं कुछ इसी रायते में डालकर खाना पसंद करते हैं|
यदि बथुआ के साग में मसाला डाले बिना उसमें केवल सेंधा नमक डालकर खाया जाए तो यह आपको स्वस्थ और निरोगी रहने मे बहुत मदद कर सकता है| आइए डालते हैं एक नजर बथुआ से होने वाले कुछ अद्भुत फायदे पर:
पेशाब की बीमारी को दूर करता है:
यदि आपको पेशाब करते समय जलन या दर्द होता है तो उसके लिए आधा किलो बथुआ को तीन गिलास पानी में उबल्ले| फिर उसमें से बथुआ को निचोड़ कर निकाल ले और पानी को छान दें|
इस बथुए के पानी में आप जीरा, नींबू के साथ सेंधा नमक स्वाद अनुसार मिलाकर पी लें| इसके अलावा बथुआ का साग खाने से भी पेशाब के रोगों में फायदा होता है|
यदि आपको रुक-रुक कर टॉयलेट आती है तो बथुए के रस का सेवन करने से टॉयलेट खुलकर आने लगेगी|
ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है बथुआ: (Bathua Avoids Breast Cancer)
आयुर्वेद में हुई एक रिसर्च के हिसाब से यदि आप बथुए का नियमित सेवन करती हैं तो ऐसे में ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका कम हो जाती है|
क्योंकि बथुए में सेलेनियम, ओमेगा 3 सीमौजूद होते हैं जो ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में बहुत कारगर है|
बथुआ खून साफ करने में भी फायदेमंद है:(Bathua Helps to Purify Blood)
बथुआ बेहतरीन ब्लड प्यूरीफायर के रूप में काम करता है| इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर बनता है और ठीक से काम करता है|
यदि आप बथुए के साथ चार से पांच नीम की पत्तियों को मिलाकर खाएं तो आपका ब्लड शुद्ध और साफ हो जाएगा|
दांतों की समस्याओं के लिए भी असरदार है बथुआ: (Bathua helps to Get Relief in Teeth Related Problems)
यदि बथुए की पत्तियों को कच्चा छबया जाए तो यह मुंह के अल्सर, मुंह में दुर्गंध, पायरिया और दांतो से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने में बहुत ही लाभकारी है|
यदि आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो आप हफ्ते भर रोजाना चार से पांच पत्ते बथुए के चबा कर देखें आपको असर साफ नजर आएगा|
बथुआ खाने से पेट के कीड़े मरते हैं:(Bathua Helps to Keep Stomach Worms Away)
अक्सर देखा गया है कि बच्चों के पेट में कीड़े पैदा हो जाते हैं| यदि आप इन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बच्चों को बथुआ का सेवन करवाएं|
बच्चों को यदि कुछ समय तक बथुए का साग खिलाया जाए तो उनको पेट के कीड़ों से राहत मिलेगी| इसके अलावा आप चाहे तो एक कप बथुए का रस ले ले और उसमें स्वादानुसार नमक मिला ले और बच्चे को पिला दे ऐसा करने से भी पेट के कीड़े मर जाते हैं|
यदि बच्चा यह सब करने के लिए तैयार नहीं है तो आप उन्हें बथुए के बीजों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर चटा दीजिए इससेयभी पेट के कीड़े मर जाएंगे|
महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान फायदेमंद होता है बथुआ: (Bathua Benefits During Mensuration)
यदि महिला के पीरियड सही तरीके से नहीं आ रहे हैं या फिर मासिक धर्म रुका हुआ हो तो ऐसे में दो चम्मच बथुआ के बीज ले लीजिए और उसे एक गिलास पानी में तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा न रह जाए|
फिर इस पानी को छानकर सिप सिप कर कर पी लीजिए| इससे पीरियड खुल जाते हैं| ऐसा आप हफ्ते मे 2 से 3 बार तक कर सकते है| इसके अलावा यदि इररेगुआलर पीरियड्स की परेशानी है तो बथुए के बीज और सॉठ को बराबर मात्रा में मिलाकर इसका पाउडर बनाले|
फिर लगभग 400 ग्राम पानी में 15 से 20 ग्राम पाउडर को मिक्स करें और उस पानी को तब तक उबालें जब तक के पानी 100 ग्राम ना रह जाए| फिर छानकर इस पानी का सेवन आप दिन में दो बार कर सकती हैं|
इससे इरेगुलर पीरियड की समस्या दूर हो जाती है और यह पीरियड में भी फायदेमंद रहता है|
इसके अलावा बथुआ खाने के और भी अन्य फायदे: (More Benefits of Bathua)
- बथुआ का सेवन करने से बाल घने और सेहतमंद बनते हैं|
- कब्ज में राहत दिलाने के लिए भी बथुआ बहुत ही कारगर है|
- यदि आपको अपचन रहती है, पेट फूलता है, खट्टी डकार आती हैं तो ऐसे में यदि आप 2 से 3 सप्ताह रोजाना बथुए का सेवन करें आप को काफी फायदा होगा|
- बथुआ बवासीर की समस्या में से भी निजात दिला सकता है| यदि सुबह
Don’t Forget To Join @steempress

Support & Visit my Official Website HealthDear
Posted from my blog with SteemPress : https://healthdear.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a5%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ad-bathua-ke-fayde/