हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों को अनदेखा बिल्कुल ना करें! Bp Lakshan (symptoms)
हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन के रूप में भी जाना जाता है| हाइपरटेंशन आमतौर पर एक मूक या साइलेंट कंडीशन होती है| ज्यादातर केसस में लोगों को इसके किसी भी लक्षण का पता नहीं चल पाता है| स्थिति का पता लगने में सालों बीत जाते हैं|
हाई ब्लड प्रेशर आज के समय में एक बहुत ही कॉमन बीमारी हो गई है| जब किसी का हाई ब्लड प्रेशर (High Bp) होता है तो उसके शरीर में रक्त का प्रभाव बहुत तेज हो जाता है ऐसे में उसके हृदय को बहुत अधिक काम करना पड़ता है|
आइए समझते हैं की हाई ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप क्या होता है फिर देखेंगे हाय ब्लड प्रेशर होने के लक्षण और अंत में हम समझेंगे कि हाई ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप होने पर डॉक्टर किस प्रकार के परीक्षण करेंगे|
हाई ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप क्या होता है? (What is High Bp?):
हमारा हार्ट धमनियों की सहायता से खून को शरीर में पंप करता है जिसकी वजह से हमें जीवन मिलता है| हमारी धमनियों में बहने वाले रक्त को एक निश्चित दबाव की आवश्यकता होती है और यदि किसी कारण से यह दबाव बढ़ जाता है तो धमनियों पर भी एक्स्ट्रा दबाव पड़ने लगता है इसी स्थिति को उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है|
यह दबाव दो प्रकार के होते हैं सिस्टोलिक प्रेशर और डायस्टोलिक प्रेशर जब हमारा सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 130 to140 mm-Hg से ज्यादा होता है और हमारा डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर 80 - 90 mm-Hg के ऊपर होता है, तो इसे उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है|
यदि हमारे शरीर का ब्लड प्रेशर लगातार ज्यादा रहता है तो हमें कई तरह की परेशानियां होने की संभावना बढ़ जाती है यहां तक की हार्ट फेल भी हो सकता है|
हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण (High BP or Blood Pressure Symptoms):
- लगातार सिर दर्द होना
- साँस लेने में परेशानी या तकलीफ होना
- चेहरे का फूलना
- चक्कर आना
- छाती में दर्द होना
- सोने में कठिनाई
- घबराहट या अधिक पसीना आना
- नकसीर (nose-bleeding)
- नजर में परिवर्तन होना
- मूत्र में खून आना
यदि आपको ऐसे कोई भी लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपको तुरंत उपचार करने की आवश्यकता है|
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह लक्षण हर व्यक्ति में उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर का संकेत नहीं होते हैं लेकिन क्योंकि उच्च रक्तचाप एक साइलेंट किलर है तो अगर ऐसी कोई भी लक्षण आपको दिखाई दे रहे हैं तो इंतजार करना घातक हो सकता है| बेहतर है आप समय निकालकर डॉक्टर से परामर्श जरूर करें|
Also Read: उच्च रक्तचाप के लिए 10 आहार | Diet Chart For High Blood Pressure Patients In Hindi
हाई बीपी होने पर डॉक्टर कुछ परीक्षण करेंगे (Test for High Bp):
- मूत्र परीक्षण
- आपके कोलेस्टरॉल (cholesterol) की स्क्रीनिंग
- वे रक्त परीक्षण भी कर सकते हैं
- इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (electrocardiogram) के माध्यम से आपके दिल की विद्युत गतिविधि का परीक्षण
- दिल और गुर्दे का अल्ट्रासाउंड
इन परीक्षणों से डॉक्टर आपके हाई ब्लड प्रेशर (high Bp) के कारण होने वाली किसी भी शुरुआती परेशानी को पहचान सकेंगे और आप के अंगों पर उच्च रक्तचाप के प्रभाव को भी समझ पाएंगे|
इन परीक्षणों को करने के बाद डॉक्टर आपके उच्च रक्तचाप का इलाज शुरू कर देंगे| समय रहते डॉक्टर से परामर्श जरूर करें |
Don’t Forget To Join @steempress

Support & Visit my Official Website HealthDear
Posted from my blog with SteemPress : https://healthdear.com/high-bp-ke-lakshan-hindi/