अंजीर खाने का सही तरीका जानिए कब और कैसे खाए | Top 10 Anjeer (Figs) khane ke Fayde
अंजीर से तो आप परिचित होंगे ही? यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही मीठा भी होता है| पर क्या आप जानते हैं की अंजीर मीठा होने के साथ-साथ और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत गुणकारी भी होता है|
ऐसा माना गया है कि पृथ्वी पर सबसे पुराने फलों में से एक है अंजीर| यह फल के रूप में तो स्वादिष्ट होता ही है लेकिन यह सूखने पर और गुणकारी हो जाता है| इसे हम फल और ड्राईफ्रूट दोनों ही रूप में खा सकते हैं| आइए नजर डालते हैं अंजीर के कुछ अद्भुत फायदों पर :
TOP 10 अंजीर के फायदे| What are the Benefits of Anjeer (Figs)
कब्ज में राहत: Relief From Constipation
यदि आप कुछ दिनों तक नियमित रूप से 2 से 3 अंजीर खाते हैं तो इससे पुरानी से पुरानी कब्जियत की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है|
इसके अलावा अगर आप 3 से 4 अंजीर दूध में उबालकर रात को सोने से पहले लेते हैं और फिर वही दूध पी लेते हैं तो इससे भी कब्ज में राहत मिलती है|
हड्डियों को मजबूत बनाता है अंजीर: Get Strong Bones With Figs
अंजीर में कैल्शियम बहुत अच्छी मात्रा में होता है जो हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है| आपको जानकर शायद हैरानी हो की अंजीर में दूध से ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है|
इसका सेवन करने से आप की हड्डियां लंबे समय तक मजबूत बनी रहती है और आपको पूरी जिंदगी हड्डियों की समस्या नहीं होगी| अगर आपका बच्चा दूध पीना पसंद नहीं करता तो उसे आप अंजीर का हलवा या अंजीर से बनी मिठाईयां खिलाएं इससे भी उसे लाभ मिलेगा|
दाद से छुटकारा : Good For Skin
दाद जैसे चर्म रोग के लिए अंजीर बहुत बढ़िया घरेलू औषधि है| इसके लिए अंजीर का दूध निकाल कर दाद वाली जगह पर लगा लें कुछ ही दिन ऐसा करने से दाद से छुटकारा पाया जा सकता है|
चेहरे पर ग्लो आता है: Glowing Face
अगर आप अपने चेहरे पर ग्लो लाना चाहते हैं और उसे पिंपल फ्री रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप ताजे अंजीर को पीसकर चेहरे पर लगा कर 10 से 15 मिनट के ऐसे ही छोड़ दें| फिर अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लीजिए|
ऐसा कुछ ही दिन करने से आपके चेहरे पर ग्लो आ जाएगा साथ ही आपका चेहरा फ्रेश दिखने लगेगा|
एनीमिया के लिए लाभदायक है: Figs are Good For Anemia
अंजीर में अच्छी मात्रा में कैल्शियम और आयरन पाया जाता है जिसकी वजह से यह एनीमिया के लिए बहुत लाभप्रद है| इसके लिए आप 3 से 4 अंजीर को लगभग 200 मिलीलीटर दूध में मिलाकर उबालकर पी लीजिये| ऐसा करने से आपके ब्लड में वृद्धि होगी| साथ ही रक्त संबंधी विकार भी दूर होंगे|
बजन कम करने के लिए उपयोगी है: Anjeer Helps Weight Loss
अंजीर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है| अगर हमारे शरीर को फाइबर अच्छी मात्रा में मिलता है तो हमारे पाचन तंत्र को भी ठीक से काम करने में मदद मिलती है| साथी हमारा पेट साफ रहता है और हम कई रोगों से मुक्त रहते हैं|
अंजीर में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होने की वजह से इसका सेवन करने से हमें काफी लंबे समय तक भूख नहीं लगती जिसके चलते हमारा वजन कम होने में सहायता मिलती है| लेकिन ध्यान रखें की अंजीर का सेवन समय मॉडरेशन में ही करना चाहिए|
लीवर के लिए बहुत फायदेमंद है अंजीर: Benefits the Liver
अंजीर में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शारीर में से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में बहुत उपयोगी है| अगर आप अंजीर का सेवन करते हैं तो इससे आपके लीवर को सुचारू रूप से काम करने में मदद मिलती है|
जब हमारे लिवर में एंजाइम की मात्रा बढ़ जाती है तब अंजीर इसे कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है| यह एंजॉय नॉर्मल करता है और लीवर को बेहतर तरीके से फंक्शन करने में सहायता करता है|
आंखों के लिए लाभदायक है अंजीर: Figs are Beneficial For Eyes
शरीर में विटामिन ए होना बहुत जरूरी है यह हमारी अच्छी विज़न यानी हमारी आंखों के लिए बहुत उपयोगी होता है| लेकिन विटामिन ए के बहुत कम स्रोत होते हैं जिसके चलते हमें अच्छी मात्रा में विटामिन ए नहीं मिल पाता है और कई लोगों को आंखों की कमजोरी की शिकायत हो जाती है|
लेकिन अगर आप अपनी डाइट में अंजीर को शामिल करते हैं तो इसमें मौजूद विटामिन ए की भरपूर मात्रा आंखों की रोशनी बढ़ाने और Eye हेल्थ के लिए बहुत उपयोगी होता है|
अंजीर खाते समय कुछ बातों का ख्याल रखें | Tips to Keep in Mind When Consuming Anjeer (Figs)
- अंजीर को खाने से पहले खूब अच्छे से साफ कर लिया जाए, अच्छे से धो लिया जाए|
- अंजीर को छिलके के साथ और छिलका उतारकर भी खाया जा सकता है|
- सूखे अंजीर की तासीर गर्म होती है इसलिए जरूरी है की आप उसे रात भर पानी में भिगोकर रखें और फिर सुबह उठकर खाली पेट खाएं| जिस पानी में आपने अंजीर को भिगोया है उसको भी पी सकते हैं|
- इसका आप स्नैक्स के रूप में सेवन करें| अगर आपको बीच-बीच में भूख लगती है तो इसे आप ले इससे आप लंबे समय तक एनर्जेटिक रहेंगे साथ ही आपका पेट भरा रहेगा|
- ताजी के मुकाबले सूखे अंजीर में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है|
Also See Other Health Related Articles:
लौकी के जूस के फायदे | Health Benefits of Lauki Juice (Bottle Gourd Juice)
छाछ पीने के फायदे – Benefits of Drinking ButterMilk
चावल खाने से मोटे होते हैं या चपाती खाने से?
Folic Acid ke Fayde in Hindi | फोलिक एसिड के फायदे
Please Support & Visit my Official Website for more information tied to Health related articles/information HealthDear
Posted from my blog with SteemPress : https://healthdear.com/health-benefits-of-figs-in-hindi/