1 दिन में कितना एप्पल साइडर विनेगर पीना है? How much apple cider vinegar in a day?
ये तो आप जानते है की एप्पल साइडर विनेगर या सेब का सिरका आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है - लेकिन वास्तव में यह कैसे काम करता है? कई वर्षों से ये दावा किया जाता रहा है की एप्पल साइडर विनेगर हमारा वजन कम करने के लिए तो काफी उपयोगी है ही साथ ही इसके अनेक स्वास्थ लाभ भी है | लेकिन ये जानना भी ज़रूरी है की आपको प्रति दिन कितना सेब का सिरका पीना चाहिए?
साथ में ये समझना भी ज़रूरी है की कितना एप्पल साइडर सिरका बहुत ज्यादा हो जाता है।आजकल एपल साइडर विनेगर ने खूब लोकप्रियता हासिल की है| ख़ास कर जब वेट लोस करने की बात आती है तो कई हस्तियां है जो दावा करती है की उनका वेट लोस करने के लिए एप्पल साइडर सिरका काफी उपयोगी रहा है|
साथ ही यह रक्त शर्करा को कम करने और भोजन का पाचन धीमा करने के लिए भी बहुत उपयोगी है | क्या आप जानते है की यदि आप रोज़ाना इसका सेवन करते है को यह एप्पल साइडर सिरका पेट की चरबी को घटाने के साथ साथ वेट लोस में भी बेहद उपयोगी है |
हमे एक दिन में कितना एप्पल साइडर विनेगर लेना चाहिए?How much Apple Cider Vinegar should we take in a day?
ऐप्पल साइडर विनेगर आपको कितना पीना है ये समझने के लिए सबसे पहले इस पेय की संरचना को समझना भी महत्वपूर्ण है। इस तरह, आपके पास एक बेहतर तस्वीर होगी की आखिर कैसे यह पेय आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ACV (Apple cider vinegar) मूल रूप से सेब और खमीर का उपयोग करके बनाया जाता है।
साथ ही इसमे अच्छे बैक्टीरिया भी मिलाये जाते हैं। इन सभी चीजों को मिलाने के बाद पेय एसिटिक एसिड , विटामिन, खनिज, पानी और अन्य अम्लीय कारकों से भरपूर हो जाता है| सामान्य तौर पर, ACV को एक कमजोर एसिड माना जाता है। वास्तव में, यह एसिड गलत तरीके से उपयोग किए जाने पर शरीर में कहर बरपाने की भी शक्ति रखता है।
क्या केवल एप्पल साइडर सिरका पी सकते हैं? Can we only drink apple cider vinegar?
आपको कभी भी इसे पतला किए बिना बोतल से सीधे लेने की कोशिश नहीं करना चाहिए। इस पेय में एसिड होती है जो आपके गले और जीभ को जलाने की शक्ति रखती है।
इसलिए सुनिश्चित करे की एक चमच एप्पल साइडर लेने के लिए आप हमेशा उसे एक ग्लास पानी में मिलाकर ही ले| वही यदि आप लम्बे समय तक इसका उपयोग करने के बारे में सोच रहे है तो बेहतर है की आप इसे स्ट्रॉ से पिए, इससे आपके दातो का इनेमल ख़राब नहीं होगा और पीलापन नहीं आएगा|
डिटॉक्स करने के लिए मुझे कितना एप्पल साइडर विनेगर पीना चाहिए? How much ACV should I drink to detox?
सामान्य तौर पर, आपको प्रति दिन 2 चम्मच से ज्यादा ACV (Apple Cider Vinegar ) नहीं लेना चाहिए। यह आपके शरीर को detox करने के लिए काफी है | यह पेय आपके पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है| साथ ही HCL जैसे पाचन एसिड के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए काफी उपयोगी है|
इस तरह, आप कब्ज, सूजन, गैस और अपच जैसी समस्याओं से निजात पा सकते है| इसलिए, आप एक गिलास पानी में एक टेबलस्पून या इच्छानुसार 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डाल कर ले सकते है| जो लग भाग (15-30 ml) होगा|
कितना एप्पल साइडर विनेगर प्रति दिन पीना है? Per Day How Much ACV?
जैसा की हमने आपको ऊपर बताया,आपको प्रति दिन 2 बड़े चम्मच से अधिक सेब का सिरका नहीं पीना है| तो अगर आप वजन कम करने या एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे है तो भी आपको दिन भर में २ चमच से ज्यादा नहीं लेना है| आप इससे सुबह सबसे पहले ले सकते है या रात को सोने से पहले भी पिया जा सकता है|
यह आपके पाचन को ठीक रखने में मदद करेगा साथ ही आपके मेटाबोलिज्म को ठीक से काम करने में भी मदत करेगा |
सुबह एप्पल साइडर विनेगर कैसे पीना है ? How to Drink Apple Vinegar in Morning?
ये समझना ज़रूरी है की सुबह के समय हमारा पाचन तंत्र अधिक संवेदनशील होता है भरे पेट के मुकाबले| इसलिए सुबह अगर आप खाली पेट सेब का सिरका लेने की बात सोच रहे है तो आपको ज्यादा सावधान रहना होगा|
पहली चीज यह सुनिश्चित करना है की आप पेय को ठीक से पतला कर रहे है । सुबह खली पेट एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका लेना पर्याप्त होगा । इससे बिना आपको परेशानी हुए यह धीरे धीर आपके पाचन तंत्र को जागृत करने में मदद करेगा|
रात में एप्पल साइडर विनेगर कैसे ले? How to Drink Apple Vinegar at Night?
रात में भी आप एप्पल साइडर उसी तरह ले , बस एक गला पानी में एक चमच मिला ले और धीरे धीरे पी ले |
एप्पल साइडर विनेगर के सेहत के लिए फायदे: Benefits of Apple Cider Vinegar
रक्त शर्करा और इंसुलिन को कम करता है:
जब आप एप्पल साइडर विनेगर का सेवन एक उच्च कार्ब वाले खाने के साथ करते है, तो खाने के बाद यह हमारे रक्त शर्करा और इंसुलिन के स्तर को काफी कम बनाये रखने में सक्षम है |
कोलेस्ट्रॉल कम करने में उपयोगी है:
सही मात्रा में सेब के सिरके का उपयोग करने से यह हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है| साथ गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को मेन्टेन करने में उपयोगी है |
ब्लड प्रेशर कम करता है:
सेब का सिरका पिने से आपका ब्लड प्रेशर मेन्टेन रखने में भी बहुत मदत मिलती है| ध्यान रहे की आप इसका सेवन पानी के साथ कर रहे है| और बताई गयी मात्रा में ही करे| ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से नुक्सान भी हो सकता है|
ख़राब बैक्टीरिया को मारने में उपयोगी है:
एप्पल साइडर विनेगर, उन ख़राब बैक्टीरिया से लड़ने में भी सक्षम है जो हमारे शरीर में फूड पोसिनिंग और ई. कोलाई. जैसी समस्याओं से निपटने में मदद करता है|
ज्यादा एप्पल साइडर विनेगर लेने के नुक्सान: Side Effects of Too Much ACV
- बहुत अधिक लेने से दाँतों के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है।
- जी मचलाना
- गले में जलन महसूस होना
- अगर आप कोई दवा ले रहे है तो साथ में एप्पल साइडर विनेगर लेने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर करे|
वजन घटाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर कैसे पीना है? Apple Cider Vinegar for Weight Loss
खुराक महत्वपूर्ण है। शुरुआत में आ इसकी कम मात्रा ही ले, यानि आप पहले कुछ दिन एक चमच से ज्यादा ACV न ले | सुनिश्चित करे की आप इसे पानी में मिलकर ही पी रहे है|
अगर किसी कारण एक आद दिन आप ये नहीं पी पाए है तो अगले दिन ज्यादा क्वांटिटी ना ले| निर्धारित खुराक से ज्यादा नहीं लेना है| धीरे धीरे एक चमच से आप दो चमच तक एप्पल साइडर विनेगर पानी में मिला कर ले सकते है| इससे ज्यादा आपको नहीं लेना है| अपने शरीर को धीरे धीरे इसकी आदत डाले|
ड्रिंक लेने के बाद आप अपने मुंह को अच्छे से रिंस करना ना भूले, इससे होने वाले इनेमल के नुकास्सन को कम करने में मदद मिलेगी। कृपया ध्यान दें की आपको एकदम से ब्रश नहीं करना है एप्पल साइडर विनेगर लेने के 1 घंटे बाद आपको ब्रश करना है |
यदि आपको पाचन सम्बंधित कोई समस्या है या फिर गैस्ट्रोएंटेराइटिस की समस्या है तो आप एप्पल साइडर विनेगर नहीं ले सकते है| लेना भी चाहे तो डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही ले | इसके अलावा अगर आपको कोई एलर्जिक रिएक्शन होता है एप्पल साइडर विनेगर लेने के बाद तो तुरंत हर हाल में इसको पीना बंद कर दे |
Also See Other Health Related Articles:
वजन कम करने के लिए पानी कैसे पिए?
Ajwain Can Help You Get Slim | अजवाईन से घटता है वजन जानिए कैसे
Please Support & Visit my Official Website for more information tied to Health related articles/information HealthDear
Posted from my blog with SteemPress : https://healthdear.com/1-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be/