चंडीगढ़ : हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने हाई स्कूल के हेडमास्टर, पीजीटी, लेक्चरार और प्राथमिक स्कूलों के हेडमास्टरों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान करीब 40 हजार शिक्षकों के तबादले होंगे। शिक्षक स्थानातंरण नीति के तहत 13 जुलाई, 2017 को स्वीकृत (रेशनेलाइज) पदों और रिक्तियों की सूची, शिक्षक स्थानातंरण नीति के अनुसार 14 जुलाई को पात्र अध्यापकों की अस्थायी सूची और इसी दिन प्रोटेक्टिड कर्मचारियों की अस्थायी सूची तैयार की जाएगी। 15 जुलाई से 17 जुलाई तक स्थानातंरण की इच्छा जताने वाले शिक्षक भाग ले सकेंगें।
एमआइएस पोर्टल पर ही आवेदन मान्य
चंडीगढ़ : सेवानिवृत्त अध्यापकों को पुनरेजगार के लिए एमआइएस पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। व्यक्तिगत या फील्ड आफिस के जरिये निदेशालय को भेजे गए मामलों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।