मेरे प्यारे भाइयो और मेरी प्यारी बहनो सिक्किम के तो बहुत से फोटो मैंने आप को दिखाया है आज मैं आप को कुछ और फोटो दिखाऊंगा। जो मैंने सिक्किम में ही लिए थे। सिक्किम बहुत प्यारा जगह है और वहां पे मैंने बहुत से फोटो लिए थे। सोचा एक ही दिन में सब दिखाना सही नहीं है इसलिए मैं थोड़ा थोड़ा कर के दिखाता हूँ। ताकि आप को भी देखने में अच्छा लगे, सिक्किम एक शांत और मस्त शहर है मुझे यहाँ बहुत मजा आया था।
मेरा अगला प्लान केरला जाने का था लेकिन अभी तो वहा बहुत बारिश हो रही है और बाढ़ भी आ गए है कितनो की तो मोत भी हो गयी है। अभी वहा जाना सुरक्षित नहीं है जैसे ही केरला की हालत सही होती है फिर मैं केरला भी जाऊँगा। मुझे केरला बहुत पसंद है मैंने नेट में देखा है बहुत ही खूबसूरत जगह है।