There is a continent on the earth called Asia, there is a country in the continent of Asia, India. The Himalayas are located in the north of India and in this Himalaya there is a state called Uttarakhand, Uttarakhand is famous for Char Dham. Badrinath Dham is one of the Char Dham and Vasudhara waterfall is located there.
Vasudhara Falls is situated at an altitude of 4115 meters, the length of the falls is 400 feet. It is said about this spring that not a drop of water falls on the sinners and drops of this spring fall on those who are true in heart.
The way on which this waterfall is located is famous in history as "Stairway to Heaven". Pandavas went to heaven by following this path. Even today people feel fortunate to follow this path. If you go ahead on this path, the travelers can see the Satopanth Tal, here it is believed that even today the sages do penance in the caves here.
If you go a little further, there is the Swargarohini peak from where the path to heaven goes. Vasudhara is 9 km from Badrinath Temple, of which travelers can drive 3 km and cover the remaining 6 km on foot.
I have been to this place 2 times till date and every time I feel like staying here after seeing the litigants here. Have you also been to a place where you feel like stopping?
Original Hindi content
धरती पर एक महाद्वीप है जिसका नाम है एशिया, एशिया महाद्वीप में एक देश है हिंदुस्तान। हिंदुस्तान के उत्तर में स्थित है हिमालय और इस हिमालय में उत्तराखंड नामक राज्य है, उत्तराखंड चार धाम के लिए प्रसिद्ध है। चार धाम में से एक धाम है बद्रीनाथ धाम और वहीं स्थित है वसुधारा झरना।
वसुधारा झरना 4115 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, झरने की लंबाई 400 फ़ीट है । इस झरने के बारे में कहा जाता है कि पापियों पर इस झरने के पानी की एक बूंद नहीं गिरती और जो लोग मन से सच्चे हैं उनपर इस झरने की बूंदें गिरती है।
यह झरने जिस रास्ते पर स्थित है वह इतिहास में "स्वर्ग की सीढ़ियों" के नाम से प्रसिद्ध है। इसी रास्ते पर चलकर पांडव स्वर्ग को गए थे। आज भी लोग इस रास्ते पर चलकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं। इसी रास्ते पर आगे चले तो यात्रियों को सतोपंथ ताल के दर्शन होते हैं, यहां माना जाता है कि आज भी ऋषि मुनि यहां गुफाओं में तपस्या करते हैं।
और थोड़ा आगे जाएं तो स्वर्गारोहिणी चोटी है जहाँ से स्वर्ग का रास्ता जाता है। वसुधारा बद्रीनाथ मन्दिर से 9 किमी दूर है, जिसमें यात्री 3 किमी गाड़ी से जा सकते हैं और बाकी का 6 किमी पैदल तय करते हैं।
मैं इस जगह आजतक 2 बार जा चुका हूँ और यहां की वादियों को देखकर हर बार मन करता है यहीं रह जाने का। क्या आप भी किसी ऐसी जगह गए हैं जहां रुक जाने का मन करें?।
Disclaimer : I have used google translator to translate Hindi to English.