मेरे प्यारे भाइयो और मेरी प्यारी प्यारी बहनो आज आप लोगो का मूड फ्रेश करने के लिए मैं कबाब लेके आया हूँ। इसको खाने के बाद आप का मन तरो ताज़ा हो जाएगा। घर में तो कबाब बना के खाते ही है लेकिन कभी कभी अपने दोस्तों के साथ स्ट्रीट भी चला जाता हूँ कबाब खाने के लिए। हाँ यहाँ थोड़ा महंगा मिलता है लेकिन स्ट्रीट में रेस्टोरेंट के मुकाबले सस्ता ही मिलता है। ये लोग 20 रुपया से ले कर के 40 रुपया की तक का कबाब बना के बेचते है। बहुत मस्त बनाते है इतना मस्त की आप उंगलिया चाटते रह जाओगे।
वैसे मेरे घर में भी टेस्टी टेस्टी कबाब बनता है और आप लोगो को भी मैं कई बार खिला चूका हूँ। अभी ईद के मौके पर ही बहुत तरह के कबाब बने थे मैंने आप लोगो को खिलाया भी था आप लोगो को याद तो है ना अगर याद नहीं है तो फिर आप लोग मेरा पिछले पोस्ट में देख ही सकते हो आप को मिल ही जाएगा। ईद के मौके पर आप को मैंने लगातार 3 दिनों तक बिरयानी भी खिलाई थी।
अब काफी दिन हो गए बिरयानी खाये हुए अब मैं आप को कल बिरयानी खिलाऊंगा अगर आप को बिरयानी खाना है तो फिर कल तैयार रहना। कल मैं आप को मस्त बिरयानी खिलाऊंगा समझ रहे हो ना भाई लोग। बताओ आप लोग कौन सी बिरयानी खाना पसंद करोगे चिकन की या फिर मटन की। आप को जो पसंद है कल मैं वही बनाऊंगा। मैं नहीं बनाऊंगा मैं तो बस सामान लेके आऊंगा और बनाएगी तो मेरी बहन। हमे जो खाने का मन करता है हम वही बना लेते है।
इसलिए कह रहा हूँ अभी से बता दो फिर ये मत कहना की मैंने आप लोगो से पूछा नहीं। आप का भी ख्याल रखना मेरा जिम्मा है भाई लोग और मैं चाहूंगा की आप भी मस्त खाये जो भी आप को खाने का मन करे। फिलहाल तो भाई लोग अब हो गया बस। और सुनो आप लोगो ने फॉलो नहीं किया है तो फिर कर लेना और हो सके तो पोस्ट भी रेस्टीम कर दो आप का भला होगा।