हेलो दोस्तों स्वागत है आपका मेरे ब्लॉग में, मेरा नाम संजीदा है। दोस्तों मुझे नए-नए खाना बनाने में बहुत मजा आता है। आज मैं फिर एक रेसिपी के साथ आई हूं। दोस्तों यह भारत में बहुत फेमस है और लोग अक्सर इसे पार्टियों में खाना पसंद करते हैं। दोस्तों इस रेसिपी का नाम है तंदूरी चिकन। दोस्तों इसको बनाने में बहुत मेहनत लगती है। तो चलिए, शुरू करते हैं। सबसे पहले मैं आपको इसमें क्या क्या लगेगा उसके बारे में बताऊंगी।
Source
सामग्री:-
- 500 ग्राम मुर्गा (बोनलेस और स्कीनलेस)
- 1 कप दही
- 2 टेबलस्पून तंदूरी मसाला
- 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
- 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटी चम्मच गरम मसाला
- 2 छोटी चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट
- 2 टेबलस्पून तेल
- नमक स्वाद के अनुसार
चलिए अब जानते हैं कि इसको बनाया कैसे जाता है। सबसे पहले मुर्गे को धोकर सुखा लें और उसे छोटे टुकड़ों में काट लें। उसके बाद एक बड़े बाउल में दही, तंदूरी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लहसुन-अदरक पेस्ट, तेल, और नमक मिलाएं। दोस्तों इस मिश्रण को अच्छे से मिलान करें ताकि सभी मसाले अच्छे से मिल जाएं। अब आते हैं मुर्गे के पास 😁 मुर्गे को इस मिश्रण में मरिनेट करें, और उसे 2-3 घंटे तक फ्रिज में रखें। आप चाहें तो ज्यादा भी रख सकते हैं। तंदूरी को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट किए गए ओवन में 25-30 मिनट के लिए बेक करें, या तंदूरी गैस स्टोव में सुलगाकर भी बना सकते हैं। चिकन को कुरकुरा होने तक बेक करें और सर्व करें, दोस्तों सजाने के लिए हरा धनिया भी डाल सकते हैं।
दोस्तों इस मजेदार रेसिपी को बनाकर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं और घर बैठे तंदूरी चिकन का मजा ले सकते हैं। मेरा ये ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया।
संजीदा ✍️