मेरे प्यारे भाइयो और मेरी प्यारी प्यारी बहनो आप लोगो ने खाना खाया की नहीं ? अगर नहीं खाया है तो खा लो यारो। मैं तो अभी तुरंत खाया। आप को बताया था की मैं अभी सफर में हूँ। सफर का ही था मैं और सफर का रहा इधर का ही हूँ न उधर का रहा। आज कल बस यही गाना गुनगुना रहा हूँ। क्यों की इधर से उधर भटक रहा हूँ अब 2 दिन बाद घर पहुँचूँगा। अभी मैं हिमाचल प्रदेश में हूँ कमाल की जगह है यार ये तो। वैसे हमारा पूरा इंडिया ही कमाल है जहा जाओ वो जगह प्यारी लगती है। बहुत जगह घूम चूका हूँ मैं इंडिया में लेकिन अब तक विदेश नहीं गया हूँ।
मैं पहले सोचा की पहले अपना देश घूम लेता हूँ फिर विदेश घूमता हूँ इसलिए मैं अब तक विदेश न गया। मैं सिक्किम, दार्जीलिंग, दिल्ली ये सब जगह घूम आया हूँ। अब ये मुंबई और एक केरला जाना मेरा बच गया है ये दोनों जगह मैं बहुत दिनों से जाना चाहता हूँ। इसलिए पहले अब मैं केरला जाऊँगा उसके बाद मुंबई जाऊँगा उसके बाद जाऊँगा मैं दुबई। आप कहा कहा घूम चुके हो निचे कमेंट कर के जरूर बताना।